घर से बुलाकर बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली

Begusarai। बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव की है। घायल युवक भर्रा निवासी सूरज पासवान का पुत्र गुलशन कुमार है। परिजन ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती

Advertisement

Begusarai। बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव की है। घायल युवक भर्रा निवासी सूरज पासवान का पुत्र गुलशन कुमार है। परिजन ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुलशन खाना खाकर अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे गांव के ही पिंकेश कुमार शर्मा ने फोन करके बुलाया। देर रात करीब डेढ़ बजे गुलशन ने फोन करके गोली मारे जाने की सूचना दी। इसके बाद परिजन ने दीरा बहियार से उठाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रधानमंत्री मोदी आज भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के दौरे पर

घटना के संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि गुलशन कुमार पासवान एवं पिंकेश कुमार शर्मा दोनों शराब का कारोबारी है। रात में दोनों दोस्त बहियार की ओर गए थे, इसी दौरान पैसे को लेन-देन को लेकर गोली मारी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *