केंद्र ने यूट्यूब को तीन चैनल हटाने के निर्देश दिए

नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को यूट्यूब को तीन चैनल ( आज तक लाइव, न्यूज हेडलाइंस और सरकारी अपडेट्स) को हटाने का निर्देश दिया है। तीनों चैनलों पर देश में भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है। इन चैनलों सुप्रीम कोर्ट, देश

Advertisement

नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को यूट्यूब को तीन चैनल ( आज तक लाइव, न्यूज हेडलाइंस और सरकारी अपडेट्स) को हटाने का निर्देश दिया है। तीनों चैनलों पर देश में भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है।

इन चैनलों सुप्रीम कोर्ट, देश के प्रधान न्यायाधीश, सरकारी योजनाओं, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), कृषि ऋण माफी आदि के बारे में झूठे और सनसनीखेज दावे करने के 40 से ज्यादा वीडियो हैं।

उल्लेखनीय है कि पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने मंगलवार को देश में भ्रामक खबर फैलाने वाले तीन यूट्यूब चैनल का पर्दाफाश किया है। इन चैनलों के लगभग 33 लाख सब्सक्राइबर हैं और उनके वीडियो हैं। इनमें न्यूज हेडलाइंस के 9.67 लाख सब्सक्राइबर, सरकारी अपडेट्स के 22.6 लाख सब्सक्राइबर और आज तक लाइव के 65.6 हजार सब्सक्राइबर हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *