पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर, सीईओ ने किया उत्साहवर्धन

Patratu : पतरातू स्थित पीवीयूएन लिमिटेड (PVUNL) ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा को केंद्र में रखते हुए ‘आह्वान’ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर पीवीयूएनएल अस्पताल परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें संस्था के कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों

पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर, सीईओ ने किया उत्साहवर्धन
Advertisement

Patratu : पतरातू स्थित पीवीयूएन लिमिटेड (PVUNL) ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा को केंद्र में रखते हुए ‘आह्वान’ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर पीवीयूएनएल अस्पताल परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें संस्था के कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया।

पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर, सीईओ ने किया उत्साहवर्धन
पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर, सीईओ ने किया उत्साहवर्धन

Also Read : तस्करी के साये से बचाए गए नन्हे सपने, फरिश्तों सी उतरी आरपीएफ की टीम

इस पुनीत अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री आर.के. सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवांवित किया। उनके साथ-साथ महाप्रबंधकगण — श्री अनुपम मुखर्जी (परियोजनाएं), श्री मनीष क्षेत्रपाल (संचालन एवं अनुरक्षण), श्रीमती संगीता दाश (पी एंड एस), श्री विष्णु दत्त दाश (इलेक्ट्रिकल इरेक्शन) और अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनमय मिश्रा भी मौजूद रहे।

पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर, सीईओ ने किया उत्साहवर्धन
पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर, सीईओ ने किया उत्साहवर्धन

रक्तदान शिविर में पीवीयूएनएल के अधिकारियों, कर्मचारियों और अस्पताल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर एक मिसाल कायम की और जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने रक्त का योगदान दिया।

पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर, सीईओ ने किया उत्साहवर्धन
पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर, सीईओ ने किया उत्साहवर्धन

इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान सीईओ श्री आर.के. सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। इससे न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना भी मजबूत होती है।” उन्होंने यह भी कहा कि पीवीयूएनएल भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा।

रक्तदान शिविर का समापन सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहभागिता के साथ हुआ। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे उनमें उत्साह और गर्व की भावना और प्रबल हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *