पांचवी बार आईपीएल चैम्पियन बनी चेन्नई सुपरकिंग्स

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ चेन्नई पांचवी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है। बारिश के बाधा के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई के सामने 15

Advertisement

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ चेन्नई पांचवी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है। बारिश के बाधा के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई के सामने 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य था, जिसे सीएसके ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल कर लिया।

आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के इरादे 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के चार ओवर में टीम ने 50 रन पूरे किए। नूर ने एक ही ओवर में गायकवाड़ और कानवे को पवेलियन भेजा। गायकवाड़ ने 16 गेंदों में 26 और कानवे ने 25 गेंदों में 47 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इसके बाद अजिंक्या रहाणे ने 13 गेंदों में 27 रन और अंबाती रायडू ने 8 गेंद में 19 रन ठोक की चेन्नई को ड्राइविंग मोड में ला खड़ा किया। हालांकि पारी का तेरहवां ओवर काफी रोमांचक रहा। इस ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर अंबाती रायडू ने 16 रन बनाए, फिर मोहित शर्मा ने चौथी गेंद पर उन्हें कॉट एंड बोल्ड आउट कर दिया। गुजरात की तरफ से मोहित शर्मा ने तीन और नूर अहमद ने दो सफलता हासिल की।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। गुजरात के लिए साईं सुदर्शन ने 96 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा, ऋद्धिमान साहा ने 54, शुभमन गिल ने 39 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 21 रन का योगदान किया। वहीं चेन्नई के लिए मथिसा पथिराना ने दो विकेट हासिल किए। जबकि दीपक चहर और रविंद्र जडेजा के खाते में एक-एक सफलता आई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *