Ranchi : रांची। हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित लोकभवन में संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। साथ ही राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।



