WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को 11 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह महोत्सव 11 से 13 अप्रैल 2026 तक सरायकेला जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होगा।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



