रोड की बदहाल स्थिति पर फूटा लोगों का गुस्सा, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Palamu : पलामू प्रमंडल के प्रमुख शहर मेदिनीनगर की जीवनरेखा मानी जाने वाली पांकी रोड की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सन्नी शुक्ला सहित कई नागरिकों ने सड़क की

रोड की बदहाल स्थिति पर फूटा लोगों का गुस्सा, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
Advertisement

Palamu : पलामू प्रमंडल के प्रमुख शहर मेदिनीनगर की जीवनरेखा मानी जाने वाली पांकी रोड की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सन्नी शुक्ला सहित कई नागरिकों ने सड़क की दुर्दशा के खिलाफ विरोध जताया और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

पांकी रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शुमार है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। इसी मार्ग पर जी.एल.ए. कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आधा दर्जन से अधिक अस्पताल और कई स्कूल स्थित हैं, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है।

विशेष रूप से चरकी भट्ठा क्षेत्र में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि स्थानीय लोगों को खुद ही गड्ढों में मिट्टी और पत्थर डालकर अस्थायी समाधान करना पड़ रहा है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसके बावजूद आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। प्रशासन की उदासीनता को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है।

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई, तो पांकी रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विरोध में शामिल प्रमुख लोगों में जितेंद्र पांडेय, संकट मोचन, उमेश अग्रवाल, सुमित पांडेय, बमबम शुक्ला, सैयद फैजल, रंजीत कुमार, शिवाजी सिंह, अमित सिंह और राहुल साहू सहित कई अन्य नागरिक मौजूद थे।

इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुद्दा उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है और उपायुक्त को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *