महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत: 25 गोल्ड मेडल, 17 रैंक प्रमाणपत्र और 1068 उपाधियां प्रदान

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में कुल 25 मेधावी छात्राओं को स्वर्ण पदक, 17 छात्राओं को रैंक प्रमाणपत्र और 1068 छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष

महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत: 25 गोल्ड मेडल, 17 रैंक प्रमाणपत्र और 1068 उपाधियां प्रदान
Advertisement

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में कुल 25 मेधावी छात्राओं को स्वर्ण पदक, 17 छात्राओं को रैंक प्रमाणपत्र और 1068 छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपाधि सिर्फ एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि महिला विश्वविद्यालय ने कोल्हान क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक पहचान बनाई है और नारी सशक्तिकरण का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है।

राज्यपाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हालिया वर्ल्ड कप प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए इसे देश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने छात्राओं से अपने संस्कार, मूल्यों और सीखने की भावना को हमेशा बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध परीक्षाएं और पारदर्शी परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही।

समारोह में एमए, एमएससी, एमकॉम, बीसीए समेत विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की छात्राओं को उपाधियां दी गईं। प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को राज्यपाल ने मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने सभी पदक विजेता और डिग्री प्राप्त छात्राओं को बधाई दी और उन्हें लगन व ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *