इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत, प्रशिक्षण केंद्र में विरोध प्रदर्शन

East Singhhum : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) में एक प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद मंगलवार देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। साथी प्रशिक्षु जवानों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और परिसर में विरोध

इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत, प्रशिक्षण केंद्र में विरोध प्रदर्शन
Advertisement

East Singhhum : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) में एक प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद मंगलवार देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। साथी प्रशिक्षु जवानों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान बजरंगी यादव के रूप में हुई है। वे रांची जिला पुलिस बल में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में CTC में प्रशिक्षण ले रहे थे। जानकारी के अनुसार, वे पिछले करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे।

मंगलवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत जादूगोड़ा स्थित UCIL अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, सभी प्रयासों के बावजूद शाम लगभग 4 बजे उनकी मौत हो गई।

जैसे ही जवान की मौत की खबर प्रशिक्षण केंद्र में फैली, अन्य प्रशिक्षु आक्रोशित हो उठे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बीमार होने के बावजूद उन्हें समय पर छुट्टी और उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती। कई जवानों ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मानसिक दबाव काफी अधिक रहता है और उनकी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की। देर रात तक अधिकारियों और जवानों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।

इस मामले पर CTC के एएसपी विजय आशीष कुजूर ने स्पष्ट किया कि जवान की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

सूत्रों के अनुसार, इस घटना के दौरान प्रशिक्षु जवानों ने अपनी अन्य समस्याएं भी सामने रखीं। इनमें पासिंग आउट परेड में देरी, छुट्टी से जुड़ी परेशानियां और प्रशिक्षण के दौरान व्यवहार को लेकर शिकायतें शामिल हैं। प्रशासन ने इन सभी मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल, प्रशिक्षण केंद्र में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *