ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर, बिजली समस्या से पठन-पाठन बाधित

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के ग्राम कोनहारा में पिछले पांच दिनों से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों के अनुसार, एलटी लाइन के केबल तार जल जाने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। बच्चों का पढ़ाई

ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर, बिजली समस्या से पठन-पाठन बाधित
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के ग्राम कोनहारा में पिछले पांच दिनों से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों के अनुसार, एलटी लाइन के केबल तार जल जाने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। बच्चों का पढ़ाई का काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

स्थानीय मुखिया Abbas Ansari ने कहा कि बीते पांच दिनों से बिजली विभाग के सभी अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। उन्होंने बताया कि 200 केवीए ट्रांसफार्मर पर लगभग 300 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं, जिसके कारण अक्सर बिजली की समस्या बनी रहती है।

वहीं, कनीय अभियंता ने बताया कि एलटी लाइन में नया केबल तार लगाया जाना है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस बीच, बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *