कोडरमा में हाथियों का आतंक: दो की मौत, तीन घायल

Koderma : जिले के जयनगर प्रखंड में मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग घटनाओं में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना कंझियाडीह गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर हुई।

कोडरमा में हाथियों का आतंक: दो की मौत, तीन घायल
Advertisement

Koderma : जिले के जयनगर प्रखंड में मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग घटनाओं में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

पहली घटना कंझियाडीह गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर हुई। रात करीब 11:30 बजे हाथियों ने राजकुमार मांझी (30), निवासी रामनगर, फतेहपुर (बिहार) को पटककर मार डाला। इस दौरान उनकी पत्नी गौरी देवी घायल हो गईं।

दूसरी घटना खगराडीह, खोहापहाड़ी के पास राजू साव के ईंट भट्ठे पर हुई। यहां रात करीब 1 बजे हाथियों के झुंड ने अंकुश कुमार (10) को दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कारी देवी (28) और दो माह का दिलकुश कुमार घायल हो गए। सभी घायल नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के निवासी हैं।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार, एसआई प्रतीक टोपनो और कृष्णदेव यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग घटना के बाद ही सक्रिय होता है और हाथियों को भगाने के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई की जाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *