ईसीएल को उत्तम वित्तीय विवरणी के लिए किया गया पुरस्कृत

मध्य प्रदेश राज्य के बांधवगढ़ में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की 21वीं नव शृंखलित निदेशक (वित्त) सह सीएफओ समन्वयन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीआईएल सहित उनकी समस्त अनुषंगी कंपनियों के निदेशक (वित्त) या उनके द्वारा नामित सदस्यों के साथ-साथ वित्त से जुड़े अन्य

Advertisement

मध्य प्रदेश राज्य के बांधवगढ़ में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की 21वीं नव शृंखलित निदेशक (वित्त) सह सीएफओ समन्वयन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीआईएल सहित उनकी समस्त अनुषंगी कंपनियों के निदेशक (वित्त) या उनके द्वारा नामित सदस्यों के साथ-साथ वित्त से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहीं और सभी ने अपने-अपने कंपनियों के वित्तीय मुद्दों पर उन्नतिकारक विचारों का आदान-प्रदान किया। सभी की सक्रिय सहभागिता से आयोजन सफल व फलदायक रहा। बैठक की अध्यक्षता सीआईएल के निदेशक (व्यवसाय विकास) श्री देबाशीष नंदा, जिन्हें निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है, द्वारा किया गया। साथ ही, सीआईएल के कार्यकारी निदेशक (वित्त) श्री सुनील कुमार मेहता की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा ईसीएल को अपने दिसम्बर, 2022 की वित्तीय विवरणी प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार एवं मार्च, 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष की वित्तीय विवरणी की प्रस्तुति के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार निदेशक (वित्त) द्वारा मनोनीत सदस्य विभागाध्यक्ष (वित्त)/प्रभारी श्री श्याम सुंदर तथा उप महाप्रबंधक (वित्त)/केंद्रीय लेखा व कर श्री सुदीप दासगुप्ता द्वारा ग्रहण किया गया है।

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा के नेतृत्व तथा निदेशक (वित्त) मो. अंज़ार आलम के मार्गदर्शन में वित्त विभाग के साथ-साथ कंपनी के सभी कर्मियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कंपनी ने गत वित्तीय वर्ष में अच्छा वित्तीय प्रदर्शन किया है। फलस्वरूप यह पुरस्कार पाने की योग्यता प्राप्त हुई है। पुरस्कार मिलने से ईसीएल परिवार के सदस्यों में हर्ष का वातावरण बना है, नई ऊर्जा का संचार हुआ है और भविष्य में और अच्छा करने के लिए संकल्पबद्ध हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *