बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में आठ की मौत

पटना। बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग जिलों में विभिन्न घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। रविवार को छपरा में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। पुत्र की 25 नवम्बर को ही शादी हुई थी और आज सवैया (वैवाहिक भोज) का

Advertisement

पटना। बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग जिलों में विभिन्न घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। रविवार को छपरा में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। पुत्र की 25 नवम्बर को ही शादी हुई थी और आज सवैया (वैवाहिक भोज) का आयोजन था। खेत जोतने के विवाद के बाद बदमाशों ने चाकू और लाठी-डंडे से पिता-पुत्र की हत्या कर दी। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुद्दीन की है। इस घटना में तीन लोग जख्मी भी हुए है।

इधर, इस वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर रोड जाम कर दिया है।मृतकों की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुद्दीन गांव निवासी गिरीश देव दुबे (75) और शोभाकांत दुबे (30) के रूप में हुई है।

दूसरी घटना शनिवार देर ऱात समस्तीपुर में एक ही परिवार के दो बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बीमार पड़ गया है। बताया गया कि के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया वार्ड संख्या-07 में गांव में तीनों बच्चे खिचड़ी खाने के बाद बीमार पड़े थे। मृतक बच्चों में गांव की अजीत शाह की पुत्री मीठी कुमारी (ढाई साल) और रोशन शाह की 2 साल की बेटी वैष्णवी कुमारी हैं जबकि इसी परिवार के किशन शाह की 4 साल की बेटी काव्या कुमारी का इलाज चल रहा है। तीनों बच्चे शनिवार को खिचड़ी खाने के बाद बीमार पड़े थे।

तीसरी घटना मधुबनी की है, जिसमें दो बाइक सवार युवकों की रविवार को मौके पर ही मौत हो गयी। दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -105 के पास दीवार से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपूर गांव की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवकों की पहचान मुरेठ निवासी अमन और नेपाल के जानकपुर निवासी 23 वर्षीय अली हसन के रूप में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक अली हसन जनकपुर मे दुकान चलाता था। वह अपने दुकान का सामान खरीदने के लिए जयनगर आया हुआ था। शनिवार रात में वह अपने रिश्तेदार के घर रुका था।

चौथी घटना लखीसराय शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइपास रोड पचना मोड़ की है, जहां स्कॉर्पियो व बालू लदे ट्रक की टक्कर हो गयी। इसमें स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि स्कार्पियो चालक व ट्रक चालक फरार हो गये। टक्कर के दौरान ट्रक बिजली पोल से टकरा गया। इससे हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित तार स्कॉर्पियो की बोनट पर गिर पड़ा। इससे स्कॉर्पियो धू-धू कर जल उठी। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाने के साथ थाने को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर अग्निशामक वाहन ने आग बुझायी। यह घटना शनिवार देर रात की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *