रांची में 11 मई को होगा भव्य सामूहिक आदर्श विवाह समारोह, तैयारियां पूरी

Ranchi : जय धरती माँ और जय मारंगबुरु के जयघोष के साथ झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा रांची द्वारा इस वर्ष भी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन 11 मई 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रांची के सेक्टर-3, AN/Type सरना

रांची में 11 मई को होगा भव्य सामूहिक आदर्श विवाह समारोह, तैयारियां पूरी
Advertisement

Ranchi : जय धरती माँ और जय मारंगबुरु के जयघोष के साथ झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा रांची द्वारा इस वर्ष भी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन 11 मई 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रांची के सेक्टर-3, AN/Type सरना पूजा स्थल, सरहुल (सरना) में आयोजित किया जाएगा, जो लाल नेहरू स्टेडियम के उत्तर साइड में स्थित है।

Also Read : सुतियाम्बे-मदनपुर में सर्वेस्वर महादेव मंदिर का तृतीय वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

समिति के अनुसार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ सरना की अपार कृपा से अनेक नवयुगल जोड़े इस पावन अवसर पर वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। विवाह कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 10 मई 2025 (शनिवार) को मण्डपाचारण (मड़वा) का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • दिनांक 10.05.2025 (शनिवार) – मण्डपाचारण (मड़वा)
  • दिनांक 11.05.2025 (रविवार)
  • सामूहिक विवाह कार्यक्रम – प्रातः 10:30 बजे से
  • प्रीतिभोज – दोपहर 2:00 बजे से

समिति ने सभी शुभचिंतकों, समाजसेवियों एवं सरना धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करें और आयोजन को सफल बनाएं। यह जानकारी झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *