एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के पर्यावरण विभाग द्वारा Mission LiFE के तहत पिछले कई दिनों से चलाई जा रही कार्यक्रम

बड़कागांव: एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के पर्यावरण विभाग द्वारा Mission LiFE के तहत पिछले कई दिनों से कई कार्यक्रम चलाई जा रही है। क्विज कंपटीशन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं लेखन प्रतियोगिता के अलावा अब विभाग के द्वारा पिछले 2 दिनों से हजारीबाग और बड़कागांव

Advertisement

बड़कागांव: एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के पर्यावरण विभाग द्वारा Mission LiFE के तहत पिछले कई दिनों से कई कार्यक्रम चलाई जा रही है। क्विज कंपटीशन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं लेखन प्रतियोगिता के अलावा अब विभाग के द्वारा पिछले 2 दिनों से हजारीबाग और बड़कागांव क्षेत्र के कई इलाकों में नुक्कड़ नाटक आयोजित की जा रही है। पहले दिन जहां हजारीबाग के त्रिमूर्ति चौक एवं गांधी मैदान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया वहीं दूसरे दिन माइंस एरिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक की गई। नुक्कड़ नाटक मुख्य रूप से प्लास्टिक पॉल्यूशन से होने वाले नुकसान के बारे में केंद्रित है। नुक्कड़ नाटक के पहले दिन आरंभ से पहले श्री अशोक कुमार यादव क्षेत्रीय अधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हजारीबाग द्वारा वहां मौजूद लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई। आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से पहले वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मिशन लाइफ (mission LiFE) अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक पोलूशन से होने वाले खतरे के बारे में अवगत कराया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक आयोजित करने का एक और मकसद दिया है कि लोगों को प्रेरित किया जा सके कि वे अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाएं जिससे प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो सके और पर्यावरण को कम से कम क्षति पहुंचे। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के द्वारा इससे पहले भी पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाते हुए परियोजना प्रभावित इलाकों में सैकड़ों वृक्ष लगाए गए हैं साथ ही गांव में भारी संख्या में फलदार वृक्ष भी लगाए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *