रांची के चार थाना प्रभारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Ranchi। वाहन चेकिंग में लापरवाही बरतने के कारण मंगलवार को चार थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें सुखदेव नगर, लालपुर, चुटिया और अरगोड़ा थाना प्रभारी शामिल है। एसएसपी चंदन कुमार सिंह ने दो पहिया वाहन की सघन जांच सुबह 5:30 से 7:30 तक

रांची के चार थाना प्रभारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
Advertisement

Ranchi। वाहन चेकिंग में लापरवाही बरतने के कारण मंगलवार को चार थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें सुखदेव नगर, लालपुर, चुटिया और अरगोड़ा थाना प्रभारी शामिल है।

एसएसपी चंदन कुमार सिंह ने दो पहिया वाहन की सघन जांच सुबह 5:30 से 7:30 तक करने का निर्देश दिया था। जांच फिराया लाल चौक, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक,न्यू मार्केट चौक एवं लालपुर चौक पर करने को कहा गया था। वाहन चेकिंग के स्थिति की जांच करने के लिए स्वयं एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा बाइक पर सादे लिबास में निकले। एसएसपी ने पाया कि फिराया लाल चौक पर जांच कड़ाई से की जा रही थी, लेकिन अन्य स्थानों पर जांच में काफी लापरवाही बरती जा रही थी।

साथ ही फिराया लाल चौक पर अच्छी तरह से वाहन चेकिंग का कार्य संपादित कर रही टीम को पुरस्कृत करने का आदेश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.