ECL के प्रयास से 37 युवाओं को मिला रोजगार

Asansol: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने सीएसआर (CSR) कार्यक्रम के तहत अपने कार्यक्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद युवाओं को कौशल प्रदान करने तथा उनको आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए सिपेट: सीएसटीएस, भुवनेश्वर के साथ सहभागिता की है। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उक्त

युवाओं को मिला रोजगार
Advertisement

Asansol: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने सीएसआर (CSR) कार्यक्रम के तहत अपने कार्यक्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद युवाओं को कौशल प्रदान करने तथा उनको आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए सिपेट: सीएसटीएस, भुवनेश्वर के साथ सहभागिता की है। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उक्त बैच में दाखिला लेने वाले 40 में से 37 युवाओं को भारत की विभिन्न अग्रणी कंपनियों में नौकरी की पेशकश की गई है।

झारखंड में डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले, 30 में पुष्टि

इस उपलक्ष्य पर सोमवार को सीआईपीईटी: सीएसटीएस, भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुति स्वाईं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। श्रीमती स्वाईं ने युवाओं को स्थायी आजीविका प्राप्त करने के लिए कौशल विकास में भागीदारी के लिए सिपेट को धन्यवाद दिया और प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्रों को प्लेसमेंट प्रस्ताव पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान सिपेट के निदेशक एवं प्रमुख बीपी पात्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी दी और बताया कि कैसे कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बना सकता है। ज्ञात हो कि सीआईपीईटी तकनीकी कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने में भारत सरकार का एक अग्रणी संस्थान है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.