एनआईटी में शोध के दौरान विस्फोट : प्रोफेसर और छात्र घायल

Durgapur : दुर्गापुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में मंगलवार सुबह मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में थर्माइट वेल्डिंग पर शोध के दौरान हुए विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में वरिष्ठ प्रोफेसर इंद्रजीत बसाक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छात्र आकाश माझी को

एनआईटी में शोध के दौरान विस्फोट : प्रोफेसर और छात्र घायल
Advertisement

Durgapur : दुर्गापुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में मंगलवार सुबह मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में थर्माइट वेल्डिंग पर शोध के दौरान हुए विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में वरिष्ठ प्रोफेसर इंद्रजीत बसाक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छात्र आकाश माझी को भी चोटें आईं।

Also Read : आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

एनआईटी सूत्रों के अनुसार, प्रोफेसर इंद्रजीत बसाक, जो दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित रिकॉल पार्क के निवासी हैं, और आसनसोल निवासी छात्र आकाश माझी मंगलवार को शोध कार्य में लगे थे। तभी रासायनिक रिसाव के कारण विस्फोट हुआ, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों को तत्काल दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनआईटी के जनसंपर्क अधिकारी श्रीकृष्ण राय ने बताया प्रोफेसर बसाक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, छात्र आकाश माझी की स्थिति स्थिर है और वह छात्रावास लौट चुके हैं।

एनआईटी प्रशासन ने घटना की गंभीरता को स्वीकार करते हुए जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *