मशहूर अभिनेता समीर खाखर का 71 की उम्र में निधन

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘नुक्कड़’ में ‘खोपड़ी’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता समीर खाखर का बुधवार सुबह निधन हो गया। अभिनेता 71 साल के थे। वे बीते कुछ समय से बीमार थे। समीर को एमएम हॉस्पिटल, बोरीवली में भर्ती कराया गया

Advertisement

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘नुक्कड़’ में ‘खोपड़ी’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता समीर खाखर का बुधवार सुबह निधन हो गया। अभिनेता 71 साल के थे। वे बीते कुछ समय से बीमार थे। समीर को एमएम हॉस्पिटल, बोरीवली में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

समीर का अंतिम संस्कार आज बोरीवली बाभाई नाका श्मशान घाट में होना है।

वह अपने अभिनय करियर के 38 वर्षों में कई टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे। समीर खाखर ‘राजा बाबू’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालाँकि, 1996 में उन्होंने अभिनय करियर छोड़ने और अमेरिका जाने का फैसला किया। बाद में, उन्होंने वापसी की और दो गुजराती नाटक भी किए। साथ ही सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में अपने किरदार के लिए खूब पॉपुलर हुए।

समीर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘नुक्कड़’ से की थी। इसके बाद उन्हें दूरदर्शन के सीरियल ‘सर्कस’ में चिंतामणि का किरदार निभाते देखा गया। समीर ने डीडी मेट्रो के सीरियल ‘श्रीमान श्रीमती’ में फिल्म डायरेक्टर टोटो का रोल भी निभाया था। और कुछ समय पहले उन्हें सीरियल ‘संजीवनी’ में गुड्डू माथुर का किरदार निभाते देखा गया था। समीर कुछ साल पहले ‘हंसी तो फंसी’, ‘जय हो’, ‘पटेल की पंजाबी शादी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे। अभिनेता को लोकप्रिय टीवी शो और फिल्मों में उनके प्रतिष्ठित किरदारों के लिए याद किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *