ईडन गार्डन स्टेडियम में लगी आग

Kolkata। क्रिकेट World Cup कोलकाता के जिस ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाना है, वहां बुधवार देर रात लगी भीषण आग में खिलाड़ियों का सामान जल कर खाक हो गया। रात 11:50 बजे के करीब आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता देख कर्मचारियों

Advertisement

Kolkata। क्रिकेट World Cup कोलकाता के जिस ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाना है, वहां बुधवार देर रात लगी भीषण आग में खिलाड़ियों का सामान जल कर खाक हो गया। रात 11:50 बजे के करीब आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता देख कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों में पहुंचे कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया।

इसे भी पढ़ें : – RBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

कोलकाता पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्टेडियम की ड्रेसिंग रूम जहां खिलाड़ियों के सामान रखे गए थे, उसकी फॉल्स सीलिंग में आग लगी थी। बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन जर्सी और अन्य उपकरण जल गए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

इसे भी पढ़ें : – फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ को लेकर भड़के महाकाल मंदिर के पुजारी

आग लगने की सूचना मिलते ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के संयुक्त सचिव देवव्रत दास रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की बात कही। उन्होंने कहा कि अगले दो महीने में वर्ल्डकप शुरू हो जाएंगे और ईडन गार्डन में पांच अहम मैच खेले जाने हैं। इसके पहले नवीनीकरण का काम जोरों से चल रहा है। इसे 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अगले महीने आईसीसी के प्रतिनिधि भी आएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *