आईसेक्ट विश्वविद्यालय में रोज़गार मेला 11 अगस्त को

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मटवारी स्थित सिटी कैंपस परिसर में आगामी 11 अगस्त, शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बंधन बैंक, एक्सिस बैंक, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, आकाश बाईजूस, रिलाइंस, डी मार्ट, कंसेंट्रिक्स, जेब्रोनिक्स, क्युस कॉर्प, बेस्ट कॉर्पोरेशन, स्टैनफैब ऐपरल्स, ऑबर्न डिजाइन, आईएफबी,

Advertisement

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मटवारी स्थित सिटी कैंपस परिसर में आगामी 11 अगस्त, शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बंधन बैंक, एक्सिस बैंक, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, आकाश बाईजूस, रिलाइंस, डी मार्ट, कंसेंट्रिक्स, जेब्रोनिक्स, क्युस कॉर्प, बेस्ट कॉर्पोरेशन, स्टैनफैब ऐपरल्स, ऑबर्न डिजाइन, आईएफबी, मारूति, लावा मोबाइल समेत 20 से अधिक कंपनियां रोजगार मेले में शामिल रहेंगे और प्रमाण पत्रों व साक्षात्कार के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय में इससे पहले भी रोजगार मेले का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें सैकड़ों योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : –ईडन गार्डन स्टेडियम में लगी आग

उन्होंने बताया कि इस बार 11 अगस्त को आयोजित रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियां आ रही है, जिसमें बैंकिंग, एजुकेशन, फाइनांस, सेल्स एंड मार्केटिंग, लॉजिस्टिक, रिटेल्स, मैनुफैक्चरिंग समेत अन्य क्षेत्रों में सैंकड़ों युवाओं को रोजगार मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस रोज़गार मेला को ओपन रखा गया है। यानि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय से पढ़ाई किए विद्यार्थी इस रोज़गार मेला में शामिल हो सकते हैं और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी 12वीं पास कर चुके हैं। आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए व अन्य की पढ़ाई पूरी कर रोज़गार की तालाश में हैं, उन्हें आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस रोज़गार मेला में जरूर शामिल होना चाहिए। इस मेले में शामिल होने के लिए मौके पर ही नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रोजगार मेले में हो सकते हैं शामिल, प्राप्त कर सकते हैं रोजगार

मौके पर ही होगा नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा

20 से अधिक कंपनियां रोज़गार मेले में होंगे शामिल

सैंकड़ों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद

12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए व अन्य विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार का मौका

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *