युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मानगो दाइगुडू निवासी विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई

युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर
Advertisement

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मानगो दाइगुडू निवासी विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब विकास सिंह स्थानीय भूतनाथ होटल में भोजन करने गया था।

बाइक सवार आठ अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां विकास के हाथ और पैर में लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह टीएमएच में भर्ती है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक को गोली लगी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *