झोपड़ी में लगी आग, पांच की मौत

मऊ (उत्तर प्रदेश)। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में रात को घास-फूस से बनी एक झोपड़ी (रिहायशी मड़ई) में आग लग जाने से झुलसकर चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीआईजी आजमगढ़ मौके पर

Advertisement

मऊ (उत्तर प्रदेश)। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में रात को घास-फूस से बनी एक झोपड़ी (रिहायशी मड़ई) में आग लग जाने से झुलसकर चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीआईजी आजमगढ़ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक गुड्डी राजभर पत्नी रमाशंकर अपने तीन बच्चों अभिषेक (12), दिनेश (10) और अंजेश (6) के साथ पांच साल से झोपड़ी में रहती थी। कुछ दिन पहले उनकी बहन की पुत्री चांदनी (14) भी उनके साथ रहने आई थी। इस हादसे में पांचों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि खाना बनाने के चूल्हे की आग पूरी तरह न बुझने से यह हादसा हुआ। जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *