कोहरे से रेल सेवा प्रभावित , 279 ट्रेनें रद

नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड़ और घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर पड़ा है। रेलवे ने 279 ट्रेनों को पूरी तरह और 44 को आंशिक रूप से रद कर दिया है। रद की गई ट्रेनों में बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य

Advertisement

नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड़ और घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर पड़ा है। रेलवे ने 279 ट्रेनों को पूरी तरह और 44 को आंशिक रूप से रद कर दिया है। रद की गई ट्रेनों में बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं।

इसके अलावा 24 ट्रेनों को रीशेड्यूल्ड और चार ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रद की ट्रेनों में गरीब रथ और जनशताब्दी जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा दून एक्सप्रेस (13009) अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 58 मिनट, गंगासतलुज एक्सप्रेस (13307) 06 घंटे 37 मिनट, अमृतसर शताब्दी (12014) 01 घंटा 10 मिनट, मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ((12952) 01 घंटा 06 मिनट और लखनऊ मेल (12229) 03 घंटे 13 मिनट की देरी से चल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *