पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव ढेर, 10 लाख का इनामी कुंदन खरवार गिरफ्तार

Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच रविवार रात से सोमवार सुबह तक चली मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता मिली है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच

पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव ढेर, 10 लाख का इनामी कुंदन खरवार गिरफ्तार
Advertisement

Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच रविवार रात से सोमवार सुबह तक चली मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता मिली है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया, जबकि 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

जंगल में छिपे थे नक्सली, पुलिस ने चारों ओर से घेरा

डीआईजी (पलामू) वाईएस रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मनीष यादव कुछ दिनों से अपने साथियों के साथ दौना गांव के आसपास के जंगलों में छिपा हुआ था। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात करीब 2 बजे जंगल में अभियान चलाया और नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया।

गोलीबारी में ढेर हुआ मनीष यादव, कमांडर गिरफ्तार

पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया, जबकि 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मौके से दो राइफलें भी बरामद हुई हैं।

सर्च अभियान जारी

पुलिस ने घटनास्थल पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मुठभेड़ के बाद कुछ अन्य नक्सली भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *