तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

Sriganganagar : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सादुलशहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खेरूवाला गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित

Advertisement

Sriganganagar : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सादुलशहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खेरूवाला गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

Also Read : फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल को दी गई भावभीनी विदाई

शराब पार्टी के बाद हुआ हादसा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था वीडियो

पुलिस के अनुसार, सभी युवक सादुलशहर थाना क्षेत्र के चक सोहनेवाला और तख्तहजारा गांव के रहने वाले थे। छह दोस्त एक कार में सवार होकर हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने शराब पी और वीडियो भी बनाए। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सफेदे के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर तीन की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में वजीर सिंह (30), सुखविंद्र सिंह (21) और बलविंद्र सिंह (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलविंद्र सिंह (23) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल सुरेंद्र कुमार (20) और गगनदीप सिंह (20) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक कॉलेज छात्र हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई हादसे से पहले की वीडियो स्टोरी

सादुलशहर थाने के एएसआई मनीराम ने बताया कि कार चला रहा युवक नशे की हालत में था। हादसे से कुछ देर पहले वजीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें वह शराब की बोतल हाथ में लिए गाड़ी चला रहा था। वीडियो में सभी युवक हंसी-मजाक कर रहे थे और शराब की बोतलें दिखा रहे थे।

गांवों में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। चार युवकों की मौत से चक सोहनेवाला, तख्तहजारा और गदरखेड़ा गांवों में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *