गाजा में भोजन और पानी का संकट 

यरुशलम। गाजा पट्टी में अक्टूबर की सात तारीख से जारी युद्ध के बीच रोटी का संकट गहरा गया है। खाद्य सामग्री लेने के लिए कतारों में खड़े लोगों के बीच मारपीट होने लगी है। वहां के नागरिकों को एक गैलन पानी के लिए घंटों इंतजार

Advertisement

यरुशलम। गाजा पट्टी में अक्टूबर की सात तारीख से जारी युद्ध के बीच रोटी का संकट गहरा गया है। खाद्य सामग्री लेने के लिए कतारों में खड़े लोगों के बीच मारपीट होने लगी है। वहां के नागरिकों को एक गैलन पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश मानवीय सहायता केंद्रों के बाहर लगी कतारों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डेर अल-बलाह के केंद्रीय शहर में पांच बच्चों की मां सुजान वाहिदी को संयुक्त राष्ट्र के एक सहायता कार्यकर्ता से यह कहते सुना गया-मेरे बच्चे रो रहे हैं। वे भूखे और थके हुए हैं। पानी नहीं है, इसलिए बाथरूम का उपयोग नहीं कर सकते।

उल्लेखनीय है कि हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध में गाजा में अब तक 10,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उत्तरी गाजा से भागे हजारों लोग अब दक्षिणी गाजा में भोजन और दवा की कमी का सामना कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *