बारिश के कारण पेड़ गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

किश्तवाड़ । किश्तवाड़ जिले के केशवान इलाके में अस्थाई घर में रह रहे एक परिवार के चार सदस्यों की गुरुवार सुबह मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में बुधवार से ही बारिश हो रही है, इसी बीच केशवान इलाके में तम्बू लगाकर रह रहे एक परिवार पर

Advertisement

किश्तवाड़ । किश्तवाड़ जिले के केशवान इलाके में अस्थाई घर में रह रहे एक परिवार के चार सदस्यों की गुरुवार सुबह मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में बुधवार से ही बारिश हो रही है, इसी बीच केशवान इलाके में तम्बू लगाकर रह रहे एक परिवार पर पेड़ गिर गया जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से तीन महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण किश्तवाड़ शहर से 50 किलोमीटर दूर केशवान वन क्षेत्र के भलना इलाके में एक बड़ा देवदार का पेड़ गुरुवार सुबह टेंट पर गिर गया। खानाबदोश बकरवाल परिवार मौसमी प्रवास पर अपनी भेड़- बकरियों के साथ दचन की ओर जा रहा था और बारिश के कारण उन्होंने अपनी आगे की यात्रा रोक कर भलना जंगल में अपना तम्बू खड़ा कर लिया।

डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, केशवान के भलना इलाके में एक पेड़ गिरने से 3 महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। डीसी ने कहा कि कानूनी औपचारिकताओं के लिए शवों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से मृतक व्यक्तियों के परिवार को 50-50 हजार रुपये की तत्काल राहत दी जाएगी। मृतकों की पहचान नजीर अहमद पुत्र चाटू, उनकी पत्नी निसारा बेगम, मैमना बेगम पत्नी मोहम्मद शरीफ और शम्मा बेगम पत्नी कालू के रूप में हुई है जो कठुआ जिले के गठी-बरवाल के निवासी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *