फुल बाबा आश्रम बना ‘जलाशय, तेज बारिश ने खोली नगर व्यवस्था की पोल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now मुख्य संवाददाता Ranchi : राजधानी रांची एक बार फिर तेज बारिश के आगे बेबस नजर आई। फुल बाबा आश्रम के पास की सड़कें सोमवार की बारिश के बाद इस कदर जलमग्न हो गईं कि पूरा

फुल बाबा आश्रम बना 'जलाशय, तेज बारिश ने खोली नगर व्यवस्था की पोल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

मुख्य संवाददाता
Ranchi : राजधानी रांची एक बार फिर तेज बारिश के आगे बेबस नजर आई। फुल बाबा आश्रम के पास की सड़कें सोमवार की बारिश के बाद इस कदर जलमग्न हो गईं कि पूरा इलाका मिनी तालाब में तब्दील हो गया। वाहनों की हेडलाइट्स पानी में झिलमिलाती रहीं और राहगीरों की सांसें अटकी रहीं—साफ संदेश, व्यवस्था पानी-पानी हो गई है।

फुल बाबा आश्रम बना 'जलाशय, तेज बारिश ने खोली नगर व्यवस्था की पोल
फुल बाबा आश्रम बना ‘जलाशय, तेज बारिश ने खोली नगर व्यवस्था की पोल

Also Read : रांची की सड़कें बनीं तालाब! हल्की बारिश ने फिर खोली रातू रोड की पोल

तस्वीरों में नजर आ रहा है कि सड़क पर पानी का स्तर इतना अधिक है कि भारी वाहन भी मुश्किल से गुजर पा रहे हैं। स्थानीय निवासी चुटकी लेते हुए बोले—बारिश नहीं, बस एक मौका चाहिए और यहां बोटिंग शुरू हो सकती है!

हर साल वही कहानी, कोई समाधान नहीं:
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के साथ ही यह क्षेत्र डूब जाता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे रहता है। जल निकासी की नाकाम योजना और बिना योजना के निर्माण ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं।

जोखिम भरी आवाजाही:
पानी से भरी सड़कों पर वाहन चालक जान हथेली पर रखकर चलते नजर आए, वहीं पैदल यात्री कीचड़ और गंदगी से परेशान रहे। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बन गई है।

प्रशासन से गुहार:
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से इस चिरस्थायी समस्या पर स्थायी समाधान की मांग की है। लोग चाहते हैं कि सिर्फ कागज़ी योजनाएं नहीं, ज़मीन पर उतरकर ठोस कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.