रांची की सड़कें बनीं तालाब! हल्की बारिश ने फिर खोली रातू रोड की पोल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई है। मंगलवार को हुई हल्की फुल्की बारिश ने रातू रोड को इस कदर जलमग्न कर दिया कि आमजन को भारी परेशानी

रांची की सड़कें बनीं तालाब! हल्की बारिश ने फिर खोली रातू रोड की पोल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई है। मंगलवार को हुई हल्की फुल्की बारिश ने रातू रोड को इस कदर जलमग्न कर दिया कि आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Also Read : IAS विनय चौबे गिरफ्तार: शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, ACB ने रांची से दबोचा

जहां बारिश राहत लेकर आती है, वहीं रांची में यह मुसीबत बनकर आती है—खासकर रातू रोड जैसे इलाकों में। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई, और दोपहिया वाहन चालक फिसलते नजर आए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़े लोग पानी के कम होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि गाड़ियाँ पानी में संघर्ष करती दिखीं।

गड्ढे या जाल?
बारिश के पानी में सड़क पर बने गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरियातू, स्टेशन रोड, कोकर और रातू रोड में जलजमाव अब रोज की कहानी बन चुकी है।

विकास के दावों की खुली पोल:
फ्लाईओवर, चौड़ी सड़कें और स्मार्ट सिटी की बातें तो होती हैं, लेकिन हकीकत ये है कि थोड़ी सी बारिश में भी शहर की सूरत बिगड़ जाती है। जनता सवाल पूछ रही है—क्या सिर्फ घोषणाओं से शहर स्मार्ट बन जाएगा?

जनता की गुहार:
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को जल्द सुधारें, ताकि बारिश से सड़कों की दुर्दशा हर साल की कहानी न बने।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.