‘Gadar-2’ ने की जबरदस्त कमाई, दुनिया भर में 575 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार की ‘ओएमजी-2’ भी रिलीज हुई, लेकिन ‘गदर-2’ की लोकप्रियता के आगे ‘ओएमजी-2’ फेल हो गई। फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक

मेकर्स का शानदार ऑफर
Advertisement

11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार की ‘ओएमजी-2’ भी रिलीज हुई, लेकिन ‘गदर-2’ की लोकप्रियता के आगे ‘ओएमजी-2’ फेल हो गई। फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक दुनिया भर में 575 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : – संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश

इतना ही नहीं, ‘गदर-2’ के बाद कई फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी फिल्म इससे आगे नहीं पहुंच पाई। फिल्म ‘गदर-2’ लगातार 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करती नजर आ रही है। अब ‘गदर-2’ फिल्म अभिनेता शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ के रिकॉर्ड तोड़ेगी या नहीं? ये देखना अहम होगा।

इसे भी पढ़ें : – झारखंड की चार खिलाड़ी जूनियर भारतीय महिला हॉकी के लिए चयनित

हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री अनन्या पांडे स्टारर की ‘ड्रीम गर्ल-2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन ‘गदर-2’ ने रिलीज के 16वें दिन इतिहास रच दिया। खास बात यह है कि सिनेमा को शनिवार-रविवार का फायदा मिलता दिख रहा है।

तीसरी सबसे हिट हिंदी फिल्म

फिल्म ‘गदर-2’ में तारा सिंह का दबदबा पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है, जिसके चलते हर तरफ सिर्फ और सिर्फ तारा सिंह और उनके डायलॉग्स की ही चर्चा हो रही है। 16वें दिन यानी शनिवार को फिल्म की हुई कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने अब तक करीब 440 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि दुनिया भर में फिल्म ने 575 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि फिल्म रविवार को कितने करोड़ रुपये की कमाई करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *