एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में “हर घर तिरंगा” पहल शुरू हुआ

Ranchi : आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार की ‘हर घर तिरंगा‘ पहल के एक हिस्से के रूप में, लोगों को भारत की आज़ादी के 76 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक तिरंगे को घर

हर घर तिरंगा
Advertisement

Ranchi : आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार की ‘हर घर तिरंगा‘ पहल के एक हिस्से के रूप में, लोगों को भारत की आज़ादी के 76 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक तिरंगे को घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) श्री एमवीआर रेड्डी द्वारा “हर घर तिरंगा’ पहल को हरी झंडी दिखाई गई।

इसे भी पढ़ें : – ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय ने अपने कर्मचारी कल्याण संघ के सहयोग से “हर घर तिरंगा” पहल के तहत भारतीय स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए कर्मचारियों और सहयोगियों को तिरंगे झंडे वितरित किए।

इस पहल के पीछे का विचार भारत की आजादी के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए योगदान को याद करने और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.