एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, घर से मिले शव; जांच में जुटी पुलिस

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना संजय नगर स्थित मदनी चौक के पास किराये के एक मकान की है। पुलिस ने मामले की जांच

एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, घर से मिले शव; जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना संजय नगर स्थित मदनी चौक के पास किराये के एक मकान की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टिकरापारा थाना की टीम मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।

प्रारंभिक जांच में घर के मुखिया साजिद अली (50) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी राबिया और दो बेटियों के शव घर के भीतर मिले। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पत्नी और दोनों बेटियों की मौत किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई प्रतीत होती है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और संजय नगर स्थित किराये के मकान में रहते थे। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार में कुल कितने सदस्य मौजूद थे और घटना के समय क्या परिस्थितियां थीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, परिवार में साजिद अली, उनकी पत्नी राबिया और तीन बच्चे—इरशाद अली, शाहिदा बेगम तथा इरशाबा परवीन—रहते थे। फिलहाल चार शव बरामद हुए हैं। पांचवें सदस्य की स्थिति और भूमिका सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.