दीपावली से पहले गैस सिलेंडर हुआ महंगा

New Delhi। दीपावली से पहले तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में 101.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दर बुधवार से

Advertisement

New Delhi। दीपावली से पहले तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में 101.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दर बुधवार से लागू हो गई है।

हॉकी इंडिया ने 300 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर वंदना कटारिया को दी बधाई

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,731 रुपये से बढ़कर 1,833 रुपये हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 1,684 रुपये से बढ़कर 1,785.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। कोलकाता में यह 1,839.50 रुपये से बढ़कर 1,943 रुपये और चेन्नई में यह 1,898 रुपये की बजाय 1999.50 रुपये में मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने के भीतर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 300 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। एक अक्टूबर को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये का इजाफा किया गया था। अब ठीक एक महीने बाद एक नवंबर को फिर से इसमें बढ़ोतरी की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.