प्यार में बदला जेंडर, अब पार्टनर ने शादी से किया इनकार

Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रांसवुमेन को प्रेम और शादी का झांसा देकर न सिर्फ धोखा दिया गया, बल्कि उसे ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत गांधीनगर

प्यार में बदला जेंडर, अब पार्टनर ने शादी से किया इनकार
Advertisement

Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रांसवुमेन को प्रेम और शादी का झांसा देकर न सिर्फ धोखा दिया गया, बल्कि उसे ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है।

Also Read : नदी पार कर स्कूल जाते बच्चे, कोयना पर पुल की मांग तेज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से एक पुरुष थी, लेकिन अपने प्रेमी के कहने पर उसने जेंडर चेंज की प्रक्रिया अपनाई। पहले उसने हार्मोनल ट्रीटमेंट शुरू किया और बाद में इंदौर के एक अस्पताल में सर्जरी करवा कर महिला में तब्दील हो गई। यह सब कुछ उसने सिर्फ इस भरोसे पर किया कि उसका प्रेमी उससे शादी करेगा।

मामला तब बिगड़ा जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई, लेकिन प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने दबाव डाला तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह ज्यादा बोलती है तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

गांधीनगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बहन की ससुराल नर्मदापुरम में है, जहां वह अकसर जाया करती थी। वहीं उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले युवक से हुई और दोनों में पहले दोस्ती और फिर अफेयर हो गया। नर्मदापुरम निवासी युवक ने शादी का वादा किया और पीड़ित को जेंडर चेंज कराने को कहा।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज की और मामले को जांच के लिए नर्मदापुरम थाने स्थानांतरित कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह मामला न सिर्फ प्रेम में विश्वासघात का है, बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति समाज और कानून की जिम्मेदारी को भी सामने लाता है। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग अब सोशल मीडिया पर भी उठने लगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *