कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने खेलो झारखंड में परचम लहराया

Barkatha: खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय खेलकूद में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरकट्ठा के बच्चियों ने कई खेलों में सफलता प्राप्त कर बरकट्ठा का नाम रौशन किया। अंडर 17 वर्ग में माजरा खातून 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, बबीता कुमारी 800 मीटर दौड़

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने खेलो झारखंड में परचम लहराया
Advertisement

Barkatha: खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय खेलकूद में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरकट्ठा के बच्चियों ने कई खेलों में सफलता प्राप्त कर बरकट्ठा का नाम रौशन किया। अंडर 17 वर्ग में माजरा खातून 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, बबीता कुमारी 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, सुमन कुमारी 3000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, माजरा खातून लांग जंप में पहला स्थान, नुसरत खातून भाला फेंक में दुसरा स्थान एवं अंडर 19 में बबीता कुमारी 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं बरकट्ठा का नाम रौशन किया। विद्यालय की खेल शिक्षिका पुनम महतो ने बताया कि इस विद्यालय की बच्चियों को खेलों में काफी रूचि है। यहां बच्चियों ने अपनी खेलों का लोहा हर जगह मनवाया है। इनकी सफलता पर विद्यालय की वार्डन सिम्पल कुमारी, शिक्षिका अंजु बाला, पुनम महतो, प्रिती कुमारी ने हर्ष व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.