हवाई अड्डे पर 4.54 करोड़ रुपये का सोना पेस्ट बरामद

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे पर 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का 8.230 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया है। इस मामले में डीआरआई ने दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ कर रही है। डीआरआई सूत्रों ने बुधवार को बताया

Advertisement

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे पर 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का 8.230 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया है। इस मामले में डीआरआई ने दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

डीआरआई सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उनकी टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों का एक सिंडिकेट पेस्ट के रूप में सोने की तस्करी कर रहा है। जानकारी के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर डीआरआई अधिकारियों की टीम निगरानी कर रही थी।

मंगलवार देर रात जैसे ही दो संदिग्ध यात्री हवाई अड्डे पर दिखे तो उन्हें रोका गया। दोनों की गहन तलाशी के बाद पेस्ट के रूप में 8.230 किलो सोना बरामद हुआ। अधिकारी ने कहा कि सोने की कीमत 4.54 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए ज्यादातर सोने को यात्रियों के अपने अंडरगारमेंट्स में छुपाया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। दोनों यात्रियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *