शुरू हुई सरकारी स्कूलों की छुट्टियां

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार तापमान बढ़ने की वजह से चिलचिलाती गर्मी और लू का सिलसिला जारी है। इसक मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने आज सोमवार से सरकारी स्कूलों की छुट्टियां शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट कर

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार तापमान बढ़ने की वजह से चिलचिलाती गर्मी और लू का सिलसिला जारी है। इसक मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने आज सोमवार से सरकारी स्कूलों की छुट्टियां शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट कर दिया गया है कि आज से एक सप्ताह तक अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले होगा) सभी सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों समेत निजी शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टियां रहेंगी। उसी के मुताबिक सोमवार से सारे स्कूल कॉलेज बंद हैं। भीषण गर्मी की वजह से लोग अपने अपने घरों में सिमटे हुए हैं। इधर मौसम विभाग ने अपने बयान में बताया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली और हावड़ा, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में तापमान 29 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसकी वजह से गर्म हवाएं के तौर पर लू चल रही है जिससे लोगों के बीमार पड़ने की आशंका है। इसी वजह से मौसम विभाग ने बिना वजह लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग की ओर से ही राज्य सरकार को भी इस संबंध में एडवाइजरी भेजी गई थी जिसके बाद स्कूलों को बंद किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *