बिहार के मोतिहारी में जहरीला पेय पदार्थ पीने से अब तक 32 की मौत

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीला पेय पदार्थ पीने से अब तक 32 मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को देर रात तक 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 15 लोगो का इलाज सदर अस्पताल में और 14 लोगो का

Advertisement

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीला पेय पदार्थ पीने से अब तक 32 मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को देर रात तक 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 15 लोगो का इलाज सदर अस्पताल में और 14 लोगो का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है,जिसमे 4 की स्थिति गंभीर है।

रविवार को जिन 11 लोगो की मौत हुई,उनमे तुरकौलिया के चार, हरसिद्धि के पांच, और सुगौली के दो व्यक्ति शामिल हैं। इस प्रकार देखा जाय तो जिले में हुई कुल 32 मौतों में तुरकौलिया के 14, सुगौली के 7, हरसिद्धि के 7 और पहाड़पुर के 4 लोग शामिल हैं। जिसमे छह शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। मृतको में ज्यादातर पिछड़े और दलित समुदाय के है।

पीड़ित क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।वही कार्रवाई की बात की जाय तो एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चार थानों में पांच एफआईआर दर्ज की गयी है। इनमें 20 नामजद व 15 अज्ञात शराब तस्करों को आरोपित किया गया है।वही प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शराब से जुड़े 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद पर तुरकौलिया एसएचओ मिथिलेश कुमार, हरसिद्धि एसएचओ ज्वाला सिंह, पहाड़पुर एसएचओ अभिनव दुबे, सुगौली एसएचओ अखिलेश्वर मिश्र व रघुनाथपुर एसएचओ मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।निलंबन के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।साथ ही लापरवाही के आरोप में एंटी लीकर टॉस्क फोर्स के दो जमादार व नौ चौकीदारों को भी निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम बुलायी गयी थी।जिसने नमूना संग्रह किया है।उसकी रिपोर्ट के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में डीआईजी व डीएम के साथ पुलिस व जिला प्रशासन की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी जा रही है। शराब के बड़े तस्करों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज की गयी है कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है।

इस बीच यह जानकारी भी सामने आयी है,कि उक्त जहरीली स्प्रिट की खेप दो शराब तस्करो के द्धारा कोटवा के रास्ते भाया शंकर सरैया कस्बा टोला होते लक्ष्मीपुर परसौना लाया गया।जहां से विभिन्न गांवों के छोटे परचुनिया तक पहुंचाया गया।पुलिस इन लोगो का शिनाख्त कर लगातार उन तक पहुंचने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *