महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा! पटना से हुलासगंज तक AC पिंक बस सेवा 21 सितंबर से

बिहार में महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित व आरामदायक सफर की सुविधा बढ़ने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पटना से जहानाबाद के हुलासगंज के बीच सीधी एसी पिंक बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इस रूट पर
पटना से हुलासगंज के लिए विशेष एसी पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा

Patna: बिहार में महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित व आरामदायक सफर की सुविधा बढ़ने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पटना से जहानाबाद के हुलासगंज के बीच सीधी एसी पिंक बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इस रूट पर बस सेवा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी। निगम के मुताबिक, प्रस्तावित रूट का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। शुरुआत में इस मार्ग पर एक एसी पिंक बस का नियमित परिचालन किया जाएगा। बस पटना के गांधी मैदान से खुलेगी और हुलासगंज तक जाएगी।

मांग बढ़ी तो बसों की संख्या भी बढ़ेगी

बीएसआरटीसी ने बताया कि शुरुआती चरण में एक बस से सेवा शुरू की जा रही है। यात्रियों की मांग और जरूरत के आधार पर भविष्य में इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस सेवा से पटना, मसौढ़ी और जहानाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाली महिलाओं और छात्राओं को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है। एसी बस होने के कारण लंबी दूरी के सफर में यात्रियों को अधिक आराम भी मिलेगा।

पटना से हुलासगंज तक कितना होगा किराया?

निगम ने इस रूट के अलग-अलग स्टॉपेज के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया है। पटना से हुलासगंज तक का पूरा किराया 155 रुपये रखा गया है।

स्टॉपेज किराया
पटना 25 रुपये
जीरो माइल 25 रुपये
आईएसबीटी 30 रुपये
संपतचक 40 रुपये
बेलदारी चक 61 रुपये
बीर 71 रुपये
धनरुआ 82 रुपये
कोल्हाचक 91 रुपये
मसौढ़ी 104 रुपये
जहानाबाद 120 रुपये
हुलासगंज 155 रुपये

निगम के अनुसार, पिंक बस सेवा का विस्तार राजधानी से बाहर तक किए जाने से महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में बेहतर विकल्प मिलेगा। खासकर पटना-जहानाबाद-मसौढ़ी रूट पर नियमित यात्रा करने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए यह सेवा उपयोगी साबित हो सकती है।

21 सितंबर से शुरू होने वाली यह एसी पिंक बस सेवा शुरुआती तौर पर एक बस के साथ संचालित होगी। यात्रियों की प्रतिक्रिया और मांग के आधार पर आगे सेवा का विस्तार किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.