Ranchi: झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के नेतृत्व में कांके प्रखंड में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ। दिनांक 16 मई 2025, शुक्रवार को कांके उत्तरी पंचायत सभागार में आयोजित विशेष बैठक में कांके प्रखंड मुखिया संघ को भंग कर सर्वसम्मति से नया संघ गठित किया गया।
Also Read : बुढ़मू पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप गिरफ्तार
बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उराँव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
- गुरुचरण मुंडा (मुखिया, चंदवे पंचायत) – अध्यक्ष
- मुन्नी देवी (मुखिया, पिठोरिया पंचायत) – उपाध्यक्ष
- रजनी देवी (मुखिया, हुंदूर पंचायत) – सचिव
- लक्ष्मी देवी (मुखिया, चुटु पंचायत) – उप सचिव
- लाखो उराँव (मुखिया, ईचापिड़ी पंचायत) – कोषाध्यक्ष
बैठक में उपस्थित अन्य मुखिया गन: राम लखन मुंडा, लाला महली, उज्जवल पहान, साधो उराँव, सुमित सुरीन, अनीता मुंडा, संगीता भंवरा, पूजा किसपोटा, आरती उराँव, नीलू पहान, फुलमनी नाग, सुधा पहान आदि।
महत्वपूर्ण निर्णय: बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही अंचल पदाधिकारी कांके और प्रखंड विकास पदाधिकारी कांके के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।
मुखिया संघ ने यह चिंता जताई कि अधिकारियों के साथ नियमित संवाद नहीं होने के कारण न केवल मुखिया गणों का मान-सम्मान प्रभावित हो रहा है, बल्कि समस्याओं के समाधान और आपसी समन्वय में भी कठिनाई आ रही है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरुचरण मुंडा ने कहा, प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी मुखिया मिलकर क्षेत्र में पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
बैठक का समापन कांके उत्तरी पंचायत की मुखिया अनुराधा चौरिया ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।



