बुढ़मू पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप गिरफ्तार

छापर वाहन आगजनी सहित कई मामलों का किया खुलासा, – थानेदार रितेश कुमार के नेतृत्व में मिली सफलता मुख्य संवाददाता Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) को बुढ़मू पुलिस ने एक करारा झटका दिया है। थाना प्रभारी रितेश कुमार के कुशल नेतृत्व

बुढ़मू पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप गिरफ्तार
Advertisement

छापर वाहन आगजनी सहित कई मामलों का किया खुलासा, 

– थानेदार रितेश कुमार के नेतृत्व में मिली सफलता

मुख्य संवाददाता 

Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) को बुढ़मू पुलिस ने एक करारा झटका दिया है। थाना प्रभारी रितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने संगठन के उत्तरी जोन कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिवाकर लंबे समय से कई संगीन मामलों में वांछित था और सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी। बुढ़मू पुलिस की रणनीतिक कार्रवाई के चलते वह आखिरकार गिरफ्त में आ गया।

छापर कांड समेत कई मामलों का खुलासा–

गिरफ्तारी के बाद दिवाकर ने पुलिस के समक्ष हाल ही में छापर क्षेत्र में हुए वाहन आगजनी कांड समेत कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस को उससे संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां भी मिली हैं।

थाना प्रभारी की सराहना-

बुढ़मू के थाना प्रभारी रितेश कुमार की नेतृत्व क्षमता और त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस महकमे में प्रशंसा हो रही है। इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में उग्रवाद के खिलाफ एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को बधाई दी है और बताया कि दिवाकर से पूछताछ जारी है। आने वाले दिनों में और भी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

इस सफलता से बुढ़मू क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को सशक्त बल मिला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *