पारस हॉस्पिटल एचईसी में डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह

Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचईसी में मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे को बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर डॉक्टरों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर हॉस्पिटल के

पारस हॉस्पिटल एचईसी में डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह
Advertisement

Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचईसी में मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे को बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर डॉक्टरों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार का विशेष स्वागत किया गया। उन्होंने दोबारा पारस हॉस्पिटल एचईसी से जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अस्पताल एक परिवार की तरह है, जहां सभी मिलकर मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं।

Also Read : गैस टैंकर से रिसाव, प्रशासन ने हाईवे किया सील

डॉ. नीतेश ने कहा कि पारस हॉस्पिटल एक सुपर मल्टीस्पेशलिटी संस्थान है, जहां अनुभवी डॉक्टरों और समर्पित मेडिकल स्टाफ की मदद से मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ मरीजों को मिल रहा है और वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम में डॉक्टर्स की भूमिका, उनकी सेवाओं और समर्पण के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर न केवल औपचारिक आयोजन हुआ, बल्कि मनोरंजन का भी समावेश किया गया। डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने गानों और डांस परफॉर्मेंस के जरिए माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके अलावा फनी गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स ने केक काटकर इस दिन को सेलिब्रेट किया। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन में अस्पताल प्रबंधन के अन्य अधिकारी, डॉक्टर और स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे।

पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने बताया कि डॉक्टर्स डे उनके लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। उन्होंने कहा कि यह अवसर डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए उन्हें सम्मान देने का है। भविष्य में भी पारस हॉस्पिटल इसी भावना से मरीजों की सेवा में अग्रणी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *