पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से पांच देशों की आठ दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। उनका यह दौरा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा, जिसमें वह घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा करेंगे। इस दौरान

पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
Advertisement

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से पांच देशों की आठ दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। उनका यह दौरा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा, जिसमें वह घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह 6-7 जुलाई को ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

Also Read : पारस हॉस्पिटल एचईसी में डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने 30 जून को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का सबसे अहम पड़ाव ब्राजील है, जहां प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

वहीं सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो का दौरा करेंगे। यह यात्रा वहां भारतीय प्रवासियों के 180 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है। उल्लेखनीय है कि वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों भारतीय मूल की महिलाएं हैं, जो अधिवक्ता भी हैं।

2-3 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी घाना की यात्रा पर रहेंगे, जो 30 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा होगा। वे वहां संसद को संबोधित करेंगे और प्रवासी भारतीयों से संवाद करेंगे।

4-5 जुलाई को प्रधानमंत्री अर्जेंटीना जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान रक्षा, कृषि, ऊर्जा, व्यापार और जन-संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी, जिससे भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी।

यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 9 जुलाई को नामीबिया जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला नामीबिया दौरा होगा। वे राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवा से मुलाकात करेंगे और देश के संस्थापक स्व. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि देंगे। वे नामीबिया की संसद को भी संबोधित करेंगे।

विदेश सचिव दम्मू रवि ने कहा कि इस यात्रा से भारत के वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे और भारत का कूटनीतिक प्रभाव बढ़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *