रातू-कांके में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Ranchi : सोमवार को रातू और कांके क्षेत्र में अचानक झमाझम बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और हल्की ठंडी हवाओं ने क्षेत्रवासियों को सुकून का एहसास कराया। लंबे समय से उमस और गर्मी

रातू-कांके में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Advertisement

Ranchi : सोमवार को रातू और कांके क्षेत्र में अचानक झमाझम बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और हल्की ठंडी हवाओं ने क्षेत्रवासियों को सुकून का एहसास कराया। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोग इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन से काफी प्रसन्न दिखे।

Also Read : कांके के सरना मैदान में आदिवासी रीति-रिवाज से 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

हालांकि, बारिश ने जहां आम जनजीवन को राहत पहुंचाई, वहीं किसानों और सब्जी विक्रेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें भी खींच दीं। भारी बारिश के चलते खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। विशेषकर टमाटर, लौकी, खीरा जैसी नाजुक फसलें बारिश से प्रभावित हो सकती हैं।

स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो आगामी दिनों में बाजार में हरी सब्जियों की उपलब्धता घट सकती है, जिससे कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में रांची सहित आसपास के इलाकों में आंधी-पानी की संभावना जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *