कांके के सरना मैदान में आदिवासी रीति-रिवाज से 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

Ranchi : सरना प्रार्थना सभा एवं सरना समिति कांके क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कांके स्थित सरना मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित इस समारोह में कुल 15 नवदंपति जोड़ों का विवाह संपन्न

कांके के सरना मैदान में आदिवासी रीति-रिवाज से 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
Advertisement

Ranchi : सरना प्रार्थना सभा एवं सरना समिति कांके क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कांके स्थित सरना मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित इस समारोह में कुल 15 नवदंपति जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

Also Read : भूखी-प्यासी महिला नक्सली पहुंची एसपी के समक्ष, किया सरेंडर

समारोह के दौरान सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, संरक्षक एतवा गाड़ी और महादेव उरांव ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। विवाह के पश्चात सभी नवविवाहित जोड़ों को सरना समिति की ओर से वैवाहिक प्रमाणपत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और उत्सवी माहौल ने आयोजन को और भी खास बना दिया। स्थानीय समुदाय के सैकड़ों लोग इस खुशी के मौके पर उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

सरना समिति के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कर आदिवासी परंपराओं को जीवित रखने और समाज को एकजुट करने की प्रतिबद्धता जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *