वैदिक चेतना शिविर में विद्यार्थियों को मिली चेतनापूर्ण शिक्षा की प्रेरणा: बैठा

Ranchi : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके में आज वैदिक चेतना शिविर का भव्य आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विधायक को विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव

वैदिक चेतना शिविर में विद्यार्थियों को मिली चेतनापूर्ण शिक्षा की प्रेरणा: बैठा
Advertisement

Ranchi : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके में आज वैदिक चेतना शिविर का भव्य आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विधायक को विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने स्वागत शॉल, स्मृति चिह्न एवं पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) जंग बहादुर पाण्डेय, पूर्व विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, रांची विश्वविद्यालय ने कहा कि वैदिक चेतना का उद्देश्य केवल सफलता नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के गहरे मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. वासुदेव प्रसाद (संस्थापक प्राचार्य, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद), डॉ. राम जी यादव (चेयरमैन, वाई बी एन यूनिवर्सिटी), डॉ. ब्यूटी यादव (सहायक प्राध्यापिका, बीएचयू), डॉ. सूरज पी अग्रवाल (प्रो-चांसलर, साईं नाथ यूनिवर्सिटी), डॉ. अंजेश कुमार अंजेश (प्रसिद्ध साहित्यकार) और डॉ. ओम प्रकाश (राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय) शामिल रहे।

शिविर के विभिन्न सत्रों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य, वैदिक जीवन की प्रासंगिकता, ज्ञान की खोज और जीवन जीने की कला जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक सूर्यांशु के नेतृत्व में स्वागत गान प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि सुरेश बैठा ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए खेल स्टेडियम और पुस्तकालय निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा, चेतनापूर्ण शिक्षा ही संपूर्ण शिक्षा का सर्वोत्तम रूप है।

शिविर का संचालन शिक्षिका संगीता सिन्हा ने किया और अंत में शिक्षक अखंड नारायण द्वारा हवन एवं राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। छठी से बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी इस प्रेरणादायक शिविर में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.