झारखंड की आत्मा हैं बिनोद बाबू, राजधानी में मिले सम्मान: अबुआ अधिकार मंच

Ranchi : झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो को राजधानी में चिरस्थायी सम्मान देने की मांग को लेकर अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मंच ने आग्रह किया कि रांची

झारखंड की आत्मा हैं बिनोद बाबू, राजधानी में मिले सम्मान: अबुआ अधिकार मंच
Advertisement

Ranchi : झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो को राजधानी में चिरस्थायी सम्मान देने की मांग को लेकर अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

मंच ने आग्रह किया कि रांची के किसी प्रमुख स्थल का नाम बिनोद बिहारी महतो चौक रखा जाए तथा वहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। जिससे भावी पीढ़ियाँ उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें। साथ ही झारखंड आंदोलन संग्रहालय की स्थापना की मांग भी रखी गई, जो डिजिटल या भौतिक स्वरूप में राज्य के संघर्षों का दस्तावेज हो।

प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी परिसर में शहीद पार्क निर्माण का प्रस्ताव भी मंत्री जी के समक्ष रखा, जहाँ झारखंड के शहीदों की स्मृतियाँ संरक्षित की जा सकें। इसके अतिरिक्त, राज्य के वीर सपूतों के नाम पर चौक, पार्क और भवनों का नामकरण करने तथा उनके विचारों को राज्य के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग भी मंच द्वारा की गई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सोनू सिंह ने कहा, “बिनोद बाबू सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। उनका सम्मान हमारे आंदोलन की चेतना को जीवित रखने का माध्यम है।

मंत्री ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और सहानुभूतिपूर्वक प्रशासनिक प्रक्रिया में लाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, अनुज झा, बिपिन कुमार यादव, आकाश नयन, विशाल कुमार यादव, सुमित कुमार सहित मंच के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *