बोड़या कांके में एमटीआईएस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन

Ranchi : राजधानी रांची के बोड़या मोराबादी रोड स्थित एसएमएम परिसर में मार्क्स ट्रेनिंग एंड आईटी सर्विसेज (MTIS) कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. प्रीतम कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। Also Read : गोरहर में अपराधियों

बोड़या कांके में एमटीआईएस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के बोड़या मोराबादी रोड स्थित एसएमएम परिसर में मार्क्स ट्रेनिंग एंड आईटी सर्विसेज (MTIS) कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. प्रीतम कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।

Also Read : गोरहर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. चित्रा रेखा सिन्हा ने बताया कि एमटीआईएस का मुख्यालय नवी मुंबई में स्थित है और यह संस्थान झारखंड में युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाने का लक्ष्य लेकर आया है। उन्होंने घोषणा की कि नामांकन लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सभी कोर्सों में 50 फीसदी की फीस राहत दी जाएगी। साथ ही ट्यूशन फीस भी अत्यंत किफायती रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें।

बोड़या कांके में एमटीआईएस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन
बोड़या कांके में एमटीआईएस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन

संस्थान में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण से जुड़े सभी कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ प्रोजेक्ट गाइडेंस, आईटी कंसल्टेंसी, और कॉर्पोरेट प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाएगी। कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाएगी। 10 वर्ष से ऊपर के बच्चे भी इस संस्थान में नामांकन कर सकते हैं।

इस शुभ अवसर पर गोविंद नारायण तिवारी, आचार्य अजय मिश्रा, डॉ. एम.पी. सिंह, वीरेंद्र नारायण तिवारी, अभय नारायण तिवारी, मनोहर नारायण तिवारी, संजय गांधी कॉलेज पंडरा के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, प्रो. डॉ. बीना दुबे, डॉ. राज श्रीवास्तव, डॉ. बोनिता दिवाकर, डॉ. पंपा सेन, डॉ. पायल कुमारी समेत कई शिक्षाविद् और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एमटीआईएस जैसे संस्थान रांची के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोलेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *