दारोगा ने गोली मारकर की खुदकुशी

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात को पुलिस लाइन में तैनात एक दारोगा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम

Advertisement

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात को पुलिस लाइन में तैनात एक दारोगा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद इलाके में रहने वाले दारोगा ज्ञान सिंह (54) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई तो पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। इस बीच परिवार के लोग भी आ गए।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दारोगा ने अपने साले को फोन कर कहा कि अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो। बस इतना कहकर फोन काट दिया। इधर, खबर मिली कि दारोगा ज्ञान सिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। दारोगा द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर पुलिस प्रथमदृष्टया मानसिक तनाव मान रही है। उनके बीमार होने की भी बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच कर दरोगा द्वारा खुदकुशी किए जाने के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *